हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में गुरुवार को जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने जीत दर्ज की है। दादूवाल ने 2 वोट से जसवीर सिंह खालसा को चुनाव हराया। दादूवाल को 19 तो जसवीर सिंह खालसा को 17 वोट मिले।


वोटिंग के दौरान कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था रही। चीका में स्थित गुरुद्वारे में खुद एसपी शशांक कुमार पुलिस टीम के साथ जायजा लेने पहुंचे थे। चुनाव एसडीएम कैथल संजय कुमार और एसडीएम गुहला चीका की देखरेख में कराया गया।
प्रधान पद के चुनाव के लिए 5 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था। नामांकन वापस लिए जाने की तारीख 9 अगस्त थी। चुनाव से पहले हरप्रीत सिंह नरूला और जसवीर सिंह भाटी ने नामांकन वापस ले लिया था। तीसरे प्रत्याशी स्वर्ण सिंह रतिया ने जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल को समर्थन दे दिया था। दरअसल, दादूवाल, दीदार सिंह नलवी गुट से हैं, जबकि जसवीर सिंह खालसा पूर्व प्रधान जगदीश झिंडा के गुट से हैं।