

जयपुर। राजस्थान में दो नाबालिग बहनों के साथ गैंगरेप की बात सामने आई है। पुलिस ने कहा कि जालोर जिले में दो नाबालिगों का कथित तौर पर अपहरण कर उनका सामूहिक बलात्कार किया और उनकी पिटाई भी की। पुलिस ने अब तक इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जालोर के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दो नाबालिग, जिनकी उम्र 14 और 15 साल है, को उनके घर से करीब एक बजे चार लोगों ने अगवा कर लिया और राजपुरा के पास पहाड़ों में उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। जब माता-पिता को दोनों नाबालिगों के चचेरे भाई मिले उन्होंने सुबह 6 बजे के आसपास उन्हें आसपास के इलाकों में ढूंढना शुरू कर दिया। करीब 11 बजें उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दोनों बहनों को राजपुरा गांव के पहाड़ों में पाया गया। बाद में, उन्हें अस्पताल ले जाया गया और चार नामजद अभियुक्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। जालोर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्याम सिंह ने कहा कि इस मामले में अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।