

भोपाल। मयप्रदेश उपचुनाव के बीच कांग्रेस को एक और झटका लगा है। दमोह से पार्टी विधायक राहुल लोधी ने इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में लोधी ने पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा में शामिल होने के बाद उहोंने कहा कि मैं चाहता हूं कि मध्यप्रदेश उपचुनाव में भाजपा सभी सीटों पर जीते। वहीं पूर्व मुख्यमान्त्री दिग्विजयसिंह ने शिवराज पर हमला बोलते हुए कहा कि मामा के झोले की काली कमाई में एक और विधायक बिक गया। दरअसल, शिवराज सिंह चौहान को लोग ‘मामा’ कहकर संबोधित करते हैं। लोधी से पहले उनके बड़े भाई प्रद्युन सिंह लोधी ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। ऐसे में पहले से ही राहुल लोधी के भाजपा में शामिल होने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म था। जुलाई में राहुल लोधी के चचेरे भाई और प्रद्युन सिंह लोधी ने बड़ा मलहरा के विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया था। अब वे बड़ा मलहरा से भाजपा के टिकट पर उपचुनाव लड़ रहे । उस समय राहुल लोधी ने कहा था कि मैं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में नहीं जाऊगा। लेकिन आज वे विधायक पद छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।