वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और चीन के बीच लद्दाख गतिरोध का जिक्र किया। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि पश्चिमी हिमालय से गुजरने वाली पर्वत सीमा को लेकर भारत और चीन के बीच विवाद को सुलझाने में अमेरिका मदद के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत और चीन के संबंधों में मदद करने के लिए तैयार है। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर जारी भारत-चीन सैन्य गतिरोध के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ‘जैसा कि आप जानते हैं चीन और भारत के बीच सीमा पर क्या चल रहा है। यह एक बहुत ही खराब स्थिति है और हम चीन और भारत के संबंध में मदद करने के लिए तैयार हैं। अगर हम कुछ भी कर सकते हैं, तो हम इसमें शामिल होना और मदद करना पसंद करेंगे। हम दोनों देशों से इस बारे में बात कर रहे हैं। व्हाइट हाउस प्रेस वार्ता में जब उनसे पूछा गया कि क्या चीन भारत को धमका रहा है तो उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है नहीं। लेकिन वे निश्चित रूप से ये अधिक मजबूती से कर रहे हैं जितना की अन्य लोग समझ सकें। प्रधानमंत्री मोदी मेरे मित्र हैं और वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, कुछ भी आसान नहीं है।

